पिस्तौल एवं 13 गोली के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
बेगूसराय। थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी टुकिया उर्फ जय जयराम महतो को थानाध्यक्ष शशि कुमार ने उसके घ
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 12:00 AM (IST)
बेगूसराय। थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी टुकिया उर्फ जय जयराम महतो को थानाध्यक्ष शशि कुमार ने उसके घर समसा से एक देसी कट्टा एवं 13 जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। इलाके में आपराधिक गतिविधि के लिए टुकिया कुख्यात था। उसके खिलाफ नावकोठी एवं बखरी में आर्म्स एक्ट के तीन, अपहरण एवं हत्या के दो सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें