घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार
बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के लोहिया नगर में घर में घुसकर एक छात्रा से छेड़खानी करना एक युवक क
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:47 PM (IST)
बेगूसराय : लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के लोहिया नगर में घर में घुसकर एक छात्रा से छेड़खानी करना एक युवक को तब महंगा पड़ गया जब लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपित लोहियानगर निवासी उमेश साह का पुत्र रोहित बताया गया है। लोहियानगर ओपी प्रभारी रामप्रताप पासवान ने बताया कि पीड़ति छात्रा थाने में उक्त मनचले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में पीड़तिा ने कहा है कि बुधवार की दोपहर वह अपने घर में अकेली थी। तभी रोहित मौका देखकर घर में घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और रोहित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें