यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेगूसराय में सांप्रदायिक माहौल खराब होने नहीं देगा एआइएसएफ
बेगूसराय ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बरौनी अंचल परिषद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नीरज गांधी द्वारा एक धर्म विशेष ...और पढ़ें

बेगूसराय : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, बरौनी अंचल परिषद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नीरज गांधी द्वारा एक धर्म विशेष को गाली गलौज करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में बरौनी थाना में आवेदन देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। बरौनी अंचल सचिव ईशु वत्स ने कहा कह सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा बेगूसराय में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अंचल अध्यक्ष कैसर रेहान ने कहा कि इस देश के संविधान में सभी लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता दी गई है। परंतु, कुछ लोगों को हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब और रंग-बिरंगी विरासत पसंद नहीं है। जिला परिषद सदस्य साकेत कुमार ने कहा कि हमारा संगठन ऐसे असामाजिक तत्वों एवं दंगाइयों के खिलाफ विभिन्न पदाधिकारियों के पास आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा, हमारा संगठन बेगूसराय के धार्मिक सौहार्द को कभी बिगड़ने नहीं देगा।