Move to Jagran APP

बारिश के बाद तापमान सामान्य से काफी कम 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

(बेगूसराय) शुक्रवार की अलसुबह जोर की गर्जन तर्जन के बीच क्षेत्र में हुई झमाझम वर्षा ने धीरे-धीरे अपना पैर पसार रही ठंड में और इजाफा कर दिया है। सुबह जब लोग अपने बिस्तर में ही थे कि आकाश में छाए बादलों में तेज गरज चमक शुरू हो गई और कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। जिससे ठंड में काफी वृद्धि हो गई और आमजन अपने बिस्तर में ही लिपटे रहे। इधर इस

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:14 AM (IST)
बारिश के बाद तापमान सामान्य से काफी कम 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

बेगूसराय। शुक्रवार की सुबह जमकर बारिश हुई। इस बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी से ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई है। गुरुवार को बादलों की ओट से निकले सूर्य भगवान के ताप में कोई ताव नहीं था, वहीं शुक्रवार को समाचार प्रेषण तक आसमान में बादल छाए हुए हैं जबकि, हल्की बूंदाबांदी लगातार हो रही है। ऊपर से कभी पुरवा तो कभी बह रही तेज पछुआ हवा लोगों के शरीर को कपकपा रही है। शुक्रवार को गुरुवार की वनिस्पत अधिकतम तापमान छह डिग्री एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कृषि, स्वास्थ्य एवं पशुपालन के संबंध में सुझाव जारी कर लोगों को सचेत किया है। वहीं अगले 24 घंटे बूंदाबांदी के साथ ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया गया है।

loksabha election banner

बारिश के बाद ठंड ने पकड़ा रफ्तार : प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामसेवक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बूंदाबांदी अभी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि यह हल्की बारिश चना, मसूर, गेहूं आदि फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। दूसरी तरफ शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 18.00 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 13.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। अभी सामान्य तापमान अधिकतम 25 डिग्री एवं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। शुक्रवार को आ‌र्द्रता 85 से 90 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान के सामान्य से कम रहने के कारण ठंड काफी बढ़ गई। अधिकतम 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के साथ हो रहे बूंदाबांदी के कारण आज सड़क पर कम वाहन चले।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। अगले 24 घंटे तक बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश संभावित है। रविवार दोपहर के बाद से मौसम के साफ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान मौसम ठंडा एवं शुष्क बना रहेगा। जबकि 10 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवाई व पछुआ हवा चलेगी।

पिछले चार दिन का तापमान

दिन अधि. ताप न्यू. ताप

 सोमवार       26.00             19.00

 मंगलवार       27.00              19.00

 बुधवार        26.00               18.05

गुरुवार         25.00              15.00

शुक्रवार        18.00                13.00 

  नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.