विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्‍कर्मियों को हथौड़े से मौत देता यह 'सनकी दारोगा', इस कारण हुआ परेशान

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 03 Sep 2018 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 10:55 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन अपनी फिल्‍म सनकी दारोगा के प्रमोशन के लिए बेगूसराय गए थे। वहां सेल्फी के लिए मची ...और पढ़ें

दुष्‍कर्मियों को हथौड़े से मौत देता यह 'सनकी दारोगा', इस कारण हुआ परेशान
दुष्‍कर्मियों को हथौड़े से मौत देता यह 'सनकी दारोगा', इस कारण हुआ परेशान

बेगूसराय [जेएनएन]। एक सनकी दारोगा दुष्‍कर्मियों को हथौड़े से 'सजा-ए-मौत' देता है। घबराइए नहीं, यह फिल्‍मी मामला है। भोजपुरी फिल्‍म 'सनकी दारोगा' में अभिनेता रवि किशन का यही किरदार है। इस फिल्म के प्रमोशन को बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में पहुंचे रवि किशन सेल्फी के लिए मची होड़ से परेशान होकर वापस चले गए। घटना सोमवार को हुई।

फिल्‍म के प्रमोशन के लिए पहुंचे बेगूसराय

जानकारी के अनुसार अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'सनकी दारोगा' के प्रमोशन के लिए रवि किशन पूरी टीम के साथ बेगूसराय पहुंचे थे। उन्‍होंने अमरदीप सिनेमा हॉल के निकट खुली जीप पर रोड-शो किया, जिसमें सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार युवा दोनों तरफ से उन्हें कवर करते हुए गांधी स्टेडियम स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक आए। वहां उन्होंने कबड्डी मैच का उदघाटन किया और स्वयं कबड्डी खेलने लगे।

बेकाबू फैन्‍स से हो गए परेशान

इसी बीच फैन्‍स सेल्फी लेने को उतावले हो गए और सुरक्षा में तैनात जवान उसे काबू में करने में असफल रहे। इस कारण परेशान होकर वे कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए। हालांकि, उनके जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। बेगूसराय में उनके फैन्‍स की संख्या इतनी अधिक है, यह नहीं भांप पाने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा सके थे।

दबंग पुलिस अधिकारी बने हैं रवि किशन

फिल्‍म 'सनकी दारोगा' में रवि किशन एक पुलिस अफसर की भूमिका में नज़र आ रहे हैं जो न्याय के लिए ईमानदारी से बदमाशों से लड़ता है। इसमें एक्शन के साथ रोमांस भी है। रवि किशन एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की भूमिका है जो अपराधियों से लड़ता है। वो एेसे अपराधियों का सफाया करता है जो समाज में बुराई फैलाने का काम और महिलाओं के साथ दुर्व्‍यवहार करते हैं।