Move to Jagran APP

नगर निगम में गोलीबारी मामले के आरोपित का घर कुर्क

बेगूसराय। बीते 13 मार्च की सुबह निविदा के दौरान नगर निगम परिसर में गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपित रतनपुर निवासी कुख्यात रामभरोसी सिंह के घर मंगलवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती करने पहुंची भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों को देखकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने आरोपित के घर के खिड़की दरवाजे समेत तीन ट्रैक्टर सामान जब्त किया है इस दौरान गाय व बछड़े को भी नगर थाना लाया गया है। घटना के 100 दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है हालांकि घटना के एक सप्ताह के भीतर ही पुलिस ने गोलीबारी मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:04 PM (IST)
नगर निगम में गोलीबारी मामले के आरोपित का घर कुर्क
नगर निगम में गोलीबारी मामले के आरोपित का घर कुर्क

बेगूसराय। बीते 13 मार्च की सुबह निविदा के दौरान नगर निगम परिसर में गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपित रतनपुर निवासी कुख्यात रामभरोसी सिंह के घर मंगलवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती करने पहुंची भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों को देखकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने आरोपित के घर के खिड़की दरवाजे समेत तीन ट्रैक्टर सामान जब्त किया है इस दौरान गाय व बछड़े को भी नगर थाना लाया गया है। घटना के 100 दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है हालांकि घटना के एक सप्ताह के भीतर ही पुलिस ने गोलीबारी मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बड़ी ऐघु निवासी कुख्यात मुरारी सिंह, गृहरक्षक समेत तीन को लगी थी गोली :

loksabha election banner

नगर निगम में बस पड़ाव व शौचालय के लिए हो रही बंदोबस्ती के दौरान दो अपराधिक गुटों के बीच हुई झड़प के बाद जमकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में ऐघु निवासी कुख्यात अपराधी मुरारी सिंह, रामदीरी नकटी टोला निवासी बाबू साहेब सिंह समेत सुरक्षा में तैनात गृहरक्षक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर निवासी अशोक यादव को गोली लगी थी। मौके से पुलिस ने रामभरोसी सिंह के भांजा नयागांव थाना क्षेत्र के चाक गांव निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र विनायक कुमार को मौके से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस नगर निगम के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई। छापेमारी में हथियार बरामद, चार महिलाओं को भेजा था जेल :

13 मार्च की रात पुलिस ने मुख्य आरोपित के घर दबिश दी और इस दौरान रतनपुर निवासी कुख्यात अपराधी रामभरोसी सिंह के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही रामभरोसी सिंह, नवल सिंह, सुनील सिंह, राजाराम सिंह, मुकेश सिंह, संजीव सिंह, राजीव सिंह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। तलाश के दौरान एक पिस्तौल, एक देशी पिस्टल, चार जिदा कारतूस बरामद होने पर रामभरोसी सिंह की पत्नी पूजा देवी, सुनील सिंह की पत्नी रूबी देवी, मुकेश सिंह की पत्नी स्मिता देवी, संजीव सिंह की पत्नी आरती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पूजा देवी को छोड़ कर अन्य सभी महिलाएं जमानत पर बाहर हैं। चकोर व छितनौर च हेमरा से गिरफ्तार हुए अन्य आरोपित :

नगर थानेदार ने हेमरा रोड से बलिया थाना क्षेत्र के निरैलीपुर निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र गोलू कुमार व भगतपुर निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र हीरा लाल चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं 14 मार्च की रात नगर थाना के दारोगा संतोष शर्मा ने मटिहानी थाना क्षेत्र के चकोर निवासी धाजो सिंह के पुत्र दिनकर कुमार व छितनौर निवासी अशोक सिंह के पुत्र छोटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 15 मार्च की रात रतनपुर ओपीध्यक्ष सुधा कुमारी के नेतृत्व में रतनपुर के निराला नगर निवासी स्व. अशोक सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ टिकू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.