शादी के बाद पति रहता था बाहर, तो पत्नी का साथ देता था देवर...लेकिन
शादी के बाद पति बाहर रहता था तो पत्नी ने देवर से संबंध बना लिए। सात से चल रहे प्यार में देवर के दो बच्चों को भी उसने जन्म दिया। दोनों कोर्ट में शादी करने पहुंचे तो देवर भाग गया।
पटना [जेएनएन]। तीन बच्चों की मां को अपने चचेरे देवर से प्यार हो गया। वह देवर के प्यार में एेसी दीवानी हुई कि अपना घर-परिवार छोड़कर देवर के साथ शादी करने कोर्ट पहुंच गई। घटना बेगूसराय जिले की है इस बात की खबर घरवालों को लगी तो वे कोर्ट पहुंचे। उनके कोर्ट पहुंचते ही बेईमान देवर उसे छोड़ भाग खड़ा हुआ।
महिला के ससुराल वाले कोर्ट परिसर से उसे जबरन सबके सामने खींचते हुए सड़क पर ले आए। महिला घिसटती रही लेकिन उसकी किसी ने भी मदद नहीं की। वह भी जिद कर सबकी डांट सुनती रही और सड़क पर बैठी रही। कुछ देर में वहां पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गई।
थाना पहुंचने पर उक्त महिला ने पुलिस पदाधिकारी को बताया कि वह अपने चचेरे देवर से 6-7 सालों से प्यार करती है। उसने बताया कि जब से उसकी शादी हुई है उसका पति अक्सर बाहर ही रहता है। शादी के चंद माह बाद ही उसे अपने देवर से प्यार हो गया। उसने पुलिस पदाधिकारी को बताया कि उसे तीन पुत्र हैं, एक पुत्र पति से है और दो देवर से।
उधर, नगर थानाध्यक्ष मो. अली सावरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला अपनी ससुराल नहीं जाना चाह रही है। पुलिस उसके देवर की तलाश कर रही है।