स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण आयोजित
बेगूसराय सदर : माता सहायिका सदन, सुशील नगर द्वारा नवगठित 15 महिला स्वयं सहायता समूहो का एक दिवसीय प्रशिक्षण सदन परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षक सहायिका सेवा सदन मुजफ्फरपुर के अभिषेक कुमार द्वारा महिलाओं को बैंक खाता, लोन प्राप्ति, बजट बनाने, घरेलू कारोबार करने सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गई। सदन की सिस्टर कुलंदई टरेसा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 15 महिला समूहो का गठन किया गया है। सभी समूह को स्थानीय बैंक शाखाओं से जोड़कर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण में समूह की अध्यक्ष चंदा देवी, मंजू देवी, आनंदिता भारती, सीता देवी, सोनी देवी, मीरा देवी, रीना देवी, लालो देवी, सुनीता देवी, रजनी देवी, रेणु देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, रेखा देवी, शांति देवी, अंजनी देवी, जयंति देवी, माला देवी, अनिता देवी, सुनीता कुमारी आदि ने भाग लिया। जबकि प्रशिक्षण की सफलता में सिस्टर पेट्रीशिया, मेरी फेब्यिोला, मैरी मिंज, विकास कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।