बांका पर छाया अनुलोम-विलोम व कपाल भांती का जादू
बांका : योग से निरोग होने के रास्ते पर बांका चल पड़ा है। जी हां, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर
बांका : योग से निरोग होने के रास्ते पर बांका चल पड़ा है। जी हां, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन जागरूकता से यही बात मंगलवार को सामने आयी। सुबह होते हुए चहुंओर सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम और कपाल भांती नजारा दिखा। अहले सुबह होते ही योग के पीछे जन-जन दौड़ पड़े। पूर्व सांसद से लेकर विधायक स्तर के जनप्रतिनिधियों ने भी अनुलोम-विलोम किया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भारत स्वाभिमान न्यास पंतजली के तत्वावधान में तारामंदिर में हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व सांसद जनार्दन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि योग के मार्ग से ही निरोग की मंजिल प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि योग का जन्म सदियों पहले हुआ था। वहीं मंदिर प्रांगण में शहर वासी महिला पुरूष का योग करने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। चांदन नदी के भयहरण स्थान में भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले योग का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विधायक रामनारायण मंडल ने किया। यही नहीं उन्होंने घंटों योग किया। मौके पर कहा कि योग को आत्मसात करें। प्रतिदिन योग मानव को स्वस्थ रखेगा। श्री मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज योग विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर अजय दास, मुकेश सिन्हा, महेश्वरी यादव, रूपेश कुमार, संयोजक योगेंद्र यादव, मोना गुप्ता, अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावावधान में एमयूसीसी में योग दिवस मनाया गया। निदेशक रजिक राज के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास किया। सोशल इंसटीट्यूट फॉर विकर सेक्सन, करहरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, प्रकाशम क्लासेस में निदेशक रवि प्रकाश, पीबीएस कॉलेज में प्राचार्य सुबास चंद्र ¨सह की अगुवाई व योग दिवस मनाया गया। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी योग हुआ। योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने भयहरण स्थान में योग की विधि बताई। साथ ही कहा कि योग जीवन विज्ञान है।