5 साल पहले हुई थी शादी, अब फंदे से लटककर दी जान; जांच में जुटी बांका पुलिस
बांका के जतबारा गांव में 21 वर्षीय विवाहिता सिंधु कुमारी ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

मामले की जांच करती पुलिस
HighLights
बांका में 21 वर्षीय विवाहिता सिंधु कुमारी ने की आत्महत्या।
घरेलू कलह को बताया जा रहा है आत्महत्या का कारण।
पुलिस और एसएफएल टीम ने शुरू की घटना की जांच।
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। आनंदपुर थाना क्षेत्र के जतबारा गांव में घरेलू कलह में 21 वर्षीय विवाहिता सिंधु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका की ढाई वर्षीय पुत्री बिट्टू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां की मौत से मासूम के सिर से ममता का साया उठ गया है। वहीं, इस घटना से मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में शोक की लहर है।
पांच साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, सिंधु कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पहले जतबारा गांव निवासी हूरो ठाकुर के साथ हुई थी। उसका मायका आनंदपुर थाना क्षेत्र के भोरसार बेहेरा टिल्हा गांव में है।
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सैंपल एकत्र किए। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। स्वजन ने अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
यह भी पढ़ें- मेले से लौटकर खाने का था वादा, घर पहुंची बेटे की लाश; बांका में 22 वर्षीय युवक के मर्डर से सनसनी
