Move to Jagran APP

आरएके सिंह कल करेंगे बांका की पहली वर्चुअल रैली

बांका। पूर्व राजनयिक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह 27 जून को बांका विधानसभा क्षेत्र की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 10:33 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 10:33 PM (IST)
आरएके सिंह कल करेंगे बांका की पहली वर्चुअल रैली
आरएके सिंह कल करेंगे बांका की पहली वर्चुअल रैली

बांका। पूर्व राजनयिक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह 27 जून को बांका विधानसभा क्षेत्र की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। बांका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रामनारायण मंडल बिहार सरकार के राजस्व मंत्री हैं। ऐसे में यह सीट भाजपा की टॉप सूची में शामिल है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री 27 जून की शाम तीन बजे से बांका विधानसभा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़कर जनसंवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री का भाषण सुनने के लिए पार्टी स्तर से कई गांवों में व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि जिला की पहली वर्चुअल रैली अमरपुर विधानसभा की पिछले सप्ताह हो चुकी है। बांका विधानसभा की पहली रैली को केंद्रीय मंत्री और बिहार के बड़े भाजपा नेता आरके सिंह 27 जून की शाम तीन बजे संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ के अलावा शहर के महत्वपूर्ण स्थान और बड़े गांवों में प्रोजेक्टर और लैपटॉप के माध्यम से रैली को सुना जाएगा। भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव के मद्देनजर सक्रिय करने के लिए रैली के माध्यम से ऊर्जा भरने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.