Move to Jagran APP

अब नहीं बचेगा खेल मैदान, बनेगा मकान

बांका। नक्सल प्रभावित जयपुर क्षेत्र के 70 हजार आबादी का एकलौता हाई स्कूल खेल मैदान पर फिर घर बनाने की तैयारी चल पड़ी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:34 PM (IST)
अब नहीं बचेगा खेल मैदान, बनेगा मकान
अब नहीं बचेगा खेल मैदान, बनेगा मकान

बांका। नक्सल प्रभावित जयपुर क्षेत्र के 70 हजार आबादी का एकलौता हाई स्कूल खेल मैदान पर फिर घर बनाने की तैयारी चल पड़ी है। अगर समय रहते प्रशासन सतर्क नहीं हुआ तो ऐतिहासिक खेल मैदान का नामोनिशान मिट जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान बनाने की नियत से खेल मैदान के सौदागर रविवार को जमीन की मापी कराई। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक किस्टो प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 2008 में भी खेल मैदान को हथियाने का प्रयास किया गया था। उसी कागजात के बल पर फिर एक बार खेल मैदान हथियाने का षड्यंत्र चल रहा है। जयपुर की जेसीसी क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बताया कि किसी भी कीमत पर विद्यालय के खेल मैदान को हड़पने नहीं दिया जाएगा।

loksabha election banner

--------

यह है मामला : कैलाश मिश्र उच्च विद्यालय स्थापना के वक्त भू स्वामी जामुन शर्मा व बुधन शर्मा ने अपने हिस्से की जमीन विद्यालय को दान दिया था। तब से लगभग नौ एकड़ मैदान विद्यालय के दखल में चलता आ रहा है। बिल गेट्स के अलावा कई बड़े नेताओं एवं मंत्रियों के उड़न खटोले इसी खेल मैदान पर उतरते रहे हैं। इधर, पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत यादव, कृष्ण देव चौधरी, सच्चिदानंद यादव आदि का कहना है कि दो एकड़ 48 डिसमिल जमीन जामुन बुधन के परिजनों से केवाला लिया गया है।

----------

कोट

विद्यालय खेल मैदान सिर्फ विद्यालय ही नहीं बल्कि इस इलाके की नाज है। इसे बचाने का हर प्रयास किया जाएगा।

किस्टो प्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक

----------

कोट

जिन लोगों द्वारा विद्यालय खेल मैदान को हड़पने की कोशिश की जा रही है उसके खिलाफ विद्यालय से आवेदन लिया जा रहा है। इसके उपरांत ठोस कार्रवाई की जाएगी।

विमल कुमार घोष, सीओ, कटोरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.