विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब घर बैठे होगी शराब मामले में जब्त गाड़ियों की नीलामी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 05 May 2022 10:01 PM (IST)

बिजेन्द्र कुमार राजबंधु बांका जिले में शराब मामले में जब्त होने वाले वाहनों की अब ई-नीलामी यानी आनलाइन नीलामी होगी। ...और पढ़ें

अब घर बैठे होगी शराब मामले में जब्त गाड़ियों की नीलामी
अब घर बैठे होगी शराब मामले में जब्त गाड़ियों की नीलामी

5बीएन 12

- जब्त गाड़िया निर्धारित शुल्क देकर छूट सकती है

- बोली में शामिल दलालों की सक्रियता होगी समाप्त

- 02 करोड़ से अधिक की राशि सरकार को हुआ है प्राप्त

- 500 से अधिक गाड़ियां नीलामी के लिए विभाग के पास जब्त

- 53 गाड़ियों की नई नियमावली से होगी नीलामी

बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका: जिले में शराब मामले में जब्त होने वाले वाहनों की अब ई-नीलामी यानी आनलाइन नीलामी होगी। घर बैठे लोग इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। ई-नीलामी के लिए भारत सरकार के उपक्रम स्टील आथोरिटी के तहत मेटल स्क्रैप ट्रेड कारपोरेशन (एमएसटीसी) लिमिटेड की सेवाएं ले रहा है। इस आनलाइन नीलामी में कोई भी व्यक्ति आसानी से भाग ले सकता है। उत्पाद अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग मामले में जिला में लगभग 500 जब्त वाहनों की संख्या है। इसमें लगभग 70 से 75 प्रतिशत बाइक की संख्या है।

----------

ई-नीलामी के नियम

ई-नीलामी की प्रक्रिया के लिए सबसे पहले जब्त वाहनों का विवरण एमएसटीसी की वेबसाइट पर डाला जाएगा। वेबसाइट के ई-आक्शन सेक्शन में इसका विवरण देखा जा सकेगा। इसके बाद ई-नीलामी में शामिल होने के इच्छुक लोग मोबाइल नंबर व ओटीपी डाल कर अपना निबंधन करा सकते हैं। नीलामी में शामिल होने वाले व्यक्ति चाहें तो स्थल पर जाकर वाहन को देखकर संतुष्ट भी हो सकते हैं। नियत तिथि व समय पर ई-नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए सभी निबंधित व्यक्तियों को पहले ही सूचना दे दी जाएगी।

--------

बोली लगाने में दलालों की थी सक्रियता

पहले जब्त वाहनों की नीलामी में बोली लगती थी। इसके लिए कई गिरोह सक्रिय थे। जो अपने-अपने लोगों को सेट कर निविदा के लिए राशि जमा करवाते थे। इसमें कुछ कार्यालय के कर्मी की भी संलिप्ता रहती थी। पसंदीदा गाड़ी में डाक बोलनेवाले को कुछ पैसे देकर बोली नहीं लगाने के लिए दवाब देते थे। साथ ही विभाग को भी ग्राहक खोजने में परेशानी होती थी। नये नियम से दलालों की सक्रियता खत्म होगी। जबकि विभाग को भी इससे आसानी होगी।

----------------------

अबतक 661 वाहनों को किया गया नीलाम

अबतक उत्पाद विभाग ने 661 वाहनों की नीलामी की है। इससे सरकार को लगभग दो करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। फिलहाल 500 से अधिक गाड़ियों की नीलामी होगी। साथ ही खटारा सहित सभी प्रकार की गाड़ियों की नीलामी कर गलाया भी जाएगा, जबकि जब्त गाड़ी का निर्धारित शुल्क देकर भी छुड़ाया जा सकता है।

---------

चार माह में 28 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त

उत्पाद विभाग एवं स्थानीय पुलिस द्वारा इस साल चार माह में 28 हजार से अधिक देसी-विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही 665 केस में 689 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

----------

कोट

मद्य निषेध अधिनियम के तहत जब्त वाहनों की नीलामी अब एमएसटीसी के माध्यम से आनलाइन होगी। इसके लिए डीएम सुहर्ष भगत के आदेश पर 53 वाहनों का पहले चरण में नीलाम किया जाएगा। इसमें जब्त वाहनों को स्क्रैप भी किया जाएगा। फिलहाल 500 से अधिक वाहनों की संख्या है।

अरुण मिश्रा, उत्पाद अधीक्षक, बांका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।