बांका में कर्मा-धर्मा पूजा के स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत
बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान तालाब में नहाने गईं दो चचेरी बहनों की डूबने से ...और पढ़ें

तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत
HighLights
कर्मा-धर्मा पर्व पर तालाब में नहाते समय हादसा।
बांका के जोठा गांव में दो बच्चियों की मौत।
गहरे पानी में डूबने से चचेरी बहनों ने गंवाई जान।
जागरण संवाददाता, बांका। धोरैया थाना क्षेत्र के जोठा गांव स्थित तालाब में मंगलवार को डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव के कांग्रेस लैया की पुत्री जानकी कुमारी (12) और गुड्डू लैया की पुत्री कोमल कुमारी (14) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वजनों ने बताया कि कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर दोनों बच्चियां स्नान के।लिए तालाब गई थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियां स्नान करने लगीं। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तालाब में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूबने लगीं। मौके पर मौजूद अन्य बच्चियों ने घटना देखी तो वे दौड़कर गांव पहुंचीं और स्वजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बच्चियों को पानी से बाहर निकाला
सूचना मिलते ही ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। अचेतावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें- बांका में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, हाथ में जूते-चप्पल लेकर सड़क पार करने को मजबूर माहुचक गांव के लोग
