Move to Jagran APP

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

बांका। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:03 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

बांका। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसमें असफल होने पर महिला के साथ मारपीट किया। इसको लेकर पीड़ित महिला पिता के साथ शिकायत लेकर थाना पहुंची। उसने बताया कि पिता दो दिन के लिए बाहर गए थे। रात में भोजन के बाद घर में बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान गांव के विकाश मंडल और छोटू मंडल घर की चारदीवारी फांद अंदर प्रवेश कर गया। दोनों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया लेकिन, चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रही पुत्री और पड़ोसी की नींद खुली। इस पर दोनों युवक मारपीट करते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.