बाइक दुर्घटना में मुखिया सहित तीन जख्मी
बांका। थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग में कब्रिस्तान पास रविवार दोपहर बाद बाइक-ठेला की
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 06:22 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग में कब्रिस्तान पास रविवार दोपहर बाद बाइक-ठेला की टक्कर में घोड़बहियार पंचायत के मुखिया रामानंद पंडित, चालक पंकज कुमार एवं चंदू यादव घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए साहबगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल मुखिया किसी कार्य से थाना आए थे। वापसी के क्रम में कब्रिस्तान के पास अचानक बाइक के सामने एक ठेला आ जाने से उससे टकरा गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें