तीन युवकों ने नौवीं की छात्रा से किया गैंगरेप, वीडियो बना कर दिया वायरल
बांका जिले के एक गांव में तीन युवकों ने दोस्त से मिलने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बांका [जेएनएन]। हवस के दरिंदे तीन युवकों ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को जबरन अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया, इस दौरान एक युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
मामला बांका जिले के सुईया थाना के एक गांव की है। जहा गांव के ही तीन लड़कों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। मामला 4 अक्टूबर का बताया जा रहा है। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपनी दोस्त से मिलने उसके घर जा रही थी कि इसी बीच उसे गांव के ही पवन यादव, ठकुरी यादव और रोहित यादव ने अगवा कर लिया।
तीनों ने उसका मुंह बंद कर एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद लड़की को लोगों ने देखा और विक्षिप्त स्थिति में उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पंचायत में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।
सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। पीड़िता ने तीनों लड़को के खिलाफ सुईया थाना में आवेदन दिया है, जिसके बाद मामला महिला थाने को सौंपा गया है।
इसी बीच शुक्रवार को पीड़िता का बांका सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जबकि कांड में दो अभियुक्त पवन यादव और ठकुरी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया की। मामला गंभीर है। छात्रा के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो वायरल किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
कहा- एसपी ने
एसपी चंदन कुमार कुशवाहा का कहना है कि इस मामले में सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना नही है। जिस अभियुक्त ने रेप किया है। उसका वीडियो बनाया गया था। मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।