Move to Jagran APP

चुनाव में 255 शिक्षकों ने डाले वोट, असगर बने अध्यक्ष

बांका। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का बांका प्रखंड संगठन का चुनाव रविवार को संघ भवन में शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया है। नामांकन के बाद अधिकांश पदों पर शिक्षकों ने समझाकर नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन करा लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 10:17 PM (IST)
चुनाव में 255 शिक्षकों ने डाले वोट, असगर बने अध्यक्ष

बांका। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का बांका प्रखंड संगठन का चुनाव रविवार को संघ भवन में शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया है। नामांकन के बाद अधिकांश पदों पर शिक्षकों ने समझाकर नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन करा लिया है।

loksabha election banner

इसमें मु. असगर अली प्रखंड के नए अध्यक्ष बने हैं। वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार व प्रमोद कुमार बने हैं। उपाध्यक्ष नंद किशोर साह, बबीता कुमारी व दिव्या राय बनी है। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर बने हैं। उपसचिव राजीव रंजन, उदय कुमार भारती, सह सचिव सुबोध मंडल, मणिशंकर मंडल व वंशीधर कुमार राव बने हैं। कार्यालय सचिव विनय कुमार और अंकेक्षक मनोज कुमार ठाकुर निर्वाचित किए गए हैं। इन पदों के अलावा दो नामांकन वापस होने के बाद जिला प्रतिनिधि के 12 पद पर भी शिक्षकों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसमें छबीलाल दास, संजीवन पासवान, बालकृष्ण योगेश, मु.मसरूर आलम, हजारी धर्मेंद्र चौधरी, मंजेश कुमार सिंह, पंकज कुमार, मिथिलेश पासवान, कैलाश हरिजन, भैरव प्रसाद सिंह, अजय कुमार व सरोज कुमार शामिल हैं। प्रखंड सचिव और राज्य पार्षद के छह पद पर सहमति नहीं बनने पर शाम को मतदान कराने की नौबत आ गई। प्रखंड के 488 शिक्षकों की मतदाता सूची में 255 ने निर्धारित समय तक मतदान किया। इसके बाद देर रात मतों की गिनती का काम जारी है। देर रात बाद इसका परिणाम आने की संभावना है। राज्य पार्षद के छह पद के खिलाफ आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें प्रधान सचिव घनश्याम यादव सहित पूर्व अध्यक्ष परमानंद सिंह, नसीम अहमद, मुरलीधर सिंह, धनंजय मंडल प्रमुख हैं। वहीं सचिव पद पर संदीप कुमार और संतोष रजक के बीच कांटे का मुकाबला जारी है। चुनाव पर्यवेक्षक शशि कुमार सुमन, चुनाव पदाधिकारी आदित्य कुमार, संजय कुमार यादव और भारतेंदु कुमार के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा रहे हैं। मतदान को लेकर संघ भवन में दिन भर गहमागहमी बनी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.