चांदन पुलिस नहीं रोक पा रही चोरी
बांका। चोरी रोकने के पुलिस के हर वायदे को चोर गिरोह ने झूठा साबित कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:41 PM (IST)
बांका। चोरी रोकने के पुलिस के हर वायदे को चोर गिरोह ने झूठा साबित कर दिया है। रोजाना चांदन के किसी न किसी घर को चोर का शिकार होना पड़ रहा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी चांदन थाना के सामने मधु मेडिकल के बगल सुरेश यादव के घर में चोरों ने सेंध काट कर करीब 50 हजार की सम्पत्ति चोरी कर ली। जिसमें गहना, कपड़ा, नकदी एवं बर्तन शामिल है। चोरी की जानकारी घर वाले को सुबह हुई। इससे पूर्व शुक्रवार को पांडेय टोला में राजेश पांडेय और नन्हकू तुरी के घर भी चोरी ही गयी थी। लगातार हो रही चोरी से अब आम जनता काफी परेशान हो चुकी है। वैसे चांदन थाना में चोरी की एकाध प्राथमिकी ही दर्ज होती है। पुलिस पीड़ित को समझा बुझाकर अपने घर भेज देती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें