चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान
बांका। थाना क्षेत्र के झिरबा स्थित शांतिनगर में चोरों ने बुधवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
बांका। थाना क्षेत्र के झिरबा स्थित शांतिनगर में चोरों ने बुधवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सुमन कुमार ¨सह के बंद घर से लाखों के गहने व बरतन सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी शिकायत संजीव ने टाउन थाना पुलिस से की है। संजीव ने बताया कि घर में कोई सदस्य नहीं था। किसी काम से सभी बाहर गए हुए थे। घर अकेला पाकर चोरों ने सोने, चांदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने करीब तीन लाख रूपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने घर का सारा सामान भी चोरी कर लिया है। जानकारी हो कि शहर में चोरी की घटना में काफी वृद्धि हो गई है। लेकिन टाउन थाना की पुलिस इन चोरों के सामने विवश हो गई है। तीन माह में करीब आधे दर्जन से अधिक घरों में चोरी की वारदात हो गई है। लेकिन पुलिस एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है। जिससे लोगों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है। शहर में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी की वारदात है।