करसोप में चोरों ने घर से लाखों की संपत्ति चुराई
बांका। करसोप गांव के सुदीन मंडल के घर से नकदी सहित करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली।
बांका। करसोप गांव के सुदीन मंडल के घर से नकदी सहित करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चार पांच नकाबपोश चोरों ने घर के सामने सड़क पर बोलेरो लगाकर घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने बताया कि घर में रखा 20 हजार रुपये नकद, करीब आठ लाख का आभूषण, बर्तन, वस्त्र सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। इस बाबत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गृह स्वामी सुदीन ने बताया कि सभी लोग भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब शौच के लिए जगे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उसके बाद मोबाइल से छोटे भाई रामानंद ¨सह को घटना की जानकारी दी। भाई ने बंद कमरे का दरवाजा खोला। जब घर की तलाशी ली गई तो सभी कमरे का ताला टूटा था। चोरों ने घर के आगे ग्रील का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद सभी सामान पिछले दरवाजे से लेकर फरार हो गया। सूचना देने पर एसआइ दुर्गेश कुमार , सुरेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रंधीर ¨सह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।