¨सहनान ठाकुरबाड़ी में चोरी
बांका। बुधवार की रात ¨सहनान ठाकुरबाड़ी से चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:44 PM (IST)
बांका। बुधवार की रात ¨सहनान ठाकुरबाड़ी से चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। चोरों ने मंदिर परिसर से डेकोरेशन से संबंधित 35 हजार का एमप्लीफायर, 15 एलईडी बल्ब, दो हेलोजन आदि की चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर मंदिर के पुजारी किशन चौधरी ने थाना को दी है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह ने बताया कि पुलिस को भेज कर इसकी जांच कराई है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीण और मुखिया को जल्द सामान बरामद करने का भरोसा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें