कांवरिया मार्ग से तीन भटके
बांका। कांवरिया मार्ग से एक विक्षिप्त सहित तीन कांवरिया अपने साथियों और परिजनों से भटक गया है।
बांका। कांवरिया मार्ग से एक विक्षिप्त सहित तीन कांवरिया अपने साथियों और परिजनों से भटक गया है। जिसकी तलाश में साथी और परिजन खाक छान रहे हैं।
जानकारी के अनुसार छपरा जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के जिपुरा गांव की 30 वर्षीय शैल देवी पति रामानंद महतो अपने परिजनों से बिछड़ गयी है। वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जयनगर विश्रामपुर के रोगी बलदेव प्रसाद पिता मोहित प्रसाद भी अपने साथियों से बिछड़ गये हैं। वे मंद बुद्धि के हैं। इनके अलावा ललिता देवी नाम की कांवरिया भी बिछड़ी है। तीनों कांवरियों को उनके साथी व परिजन ढूंढ रहे हैं। जिसमें से छत्तीसगढ़ के कांवरिया की खोज करने वाले को इनाम देने की बात कही गयी है। जिलेबिया मोड़ सरकारी धर्मशाला स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी हिमांशु कुमार ने बताया कि वे इसकी सूचना यहां दे सकते हैं।