भाजयुमो ने किया डाक कांवरिया का स्वागत
बांका। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में कांवरिया मार्ग सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Sun, 07 Aug 2016 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 09:33 PM (IST)
बांका। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में कांवरिया मार्ग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से सभी सदस्यों ने डाक कांवरियों की सेवा की। कार्यकर्ताओं ने डाक कांविरयों को नींबू पानी, गर्म पानी, फल, दवाई सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। कहा कि मानव सेवा भी एक पूजा है। इसीलिए सभी कार्यकर्ता ईश्वर को साक्षी मानकर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें