डाक बमों का रात भर लगा रहा मेला
बांका। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर पंजवारा में शिवभक्तों का उत्साह रविवार को चहक रहा था।
By Edited By: Published: Sun, 07 Aug 2016 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 07:35 PM (IST)
बांका। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर पंजवारा में शिवभक्तों का उत्साह रविवार को चहक रहा था। दोपहर बाद तक बाजार में गेरुआ वस्त्र धारी श्रद्धालुओं का रैला झलक रहा था। कांवरिया वेश में सजे ये श्रद्धालु नर नारी भागलपुर के गंगा घाटों से जल लाने के लिए अपने अपने साधनों से रवाना हुए। हर तरफ हर हर महादेव,बोल बम का जयघोष गूंज रहा था। शम ढलते ही इधर से होकर गोड्डा के रतनेश्वर धाम व अन्य शिवधामों में डाक कांवर के रुप में जल चढ़ाने के लिए पैदल गुजरने वाले भक्तों का काफिला आना शुरू हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें