Move to Jagran APP

धान खरीदारी से बिचौलियारी हटाने पर बल

प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को धान खरीदारी में गति को लेकर जागरूकता रथ निकाली गई। मौके पर मौजूद डीसीओ संगीता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM (IST)
धान खरीदारी से बिचौलियारी हटाने पर बल
धान खरीदारी से बिचौलियारी हटाने पर बल

फोटो 8बीएन 7

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका):

प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को धान खरीदारी में गति को लेकर जागरूकता रथ निकाली गई। मौके पर मौजूद डीसीओ संगीता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इसके पूर्व बीडीओ कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष एवं किसान सलाहकार के साथ बैठक कर धान खरीदारी में गति लाने का निर्देश दिया। डीसीओ ने मौजूद पैक्स अध्यक्षों को किसानों को जागरूक कर बिचौलिए के हाथों से धान बिक्री नहीं कर पैक्स गोदाम व व्यापार मंडल में न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1940 रुपये का लाभ लेने के लिए कहा। वहीं बैठक में मौजूद किसान सलाहकारों को धान खरीदारी करने के लिए अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा। धान की खरीदारी 15 फरवरी तक की जाएगी।

धान की धीमी खरीद पर डीसीओ ने नाराजगी भी जताई। साथ ही कहा कि किसानों से धान खरीद सरकारी स्तर पर ट्रैक्टर से उनके घर पर ली जाएगी। ताकि ज्यादा ज्यादा किसान धान पैक्स में देकर लाभ ले सके। इस मौके पर बीसीओ अरुण कुमार, प्रवीण कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, ऋषि कुमार यादव, छतीश यादव, प्रबंधक मणिकांत साह, निरंजन कुमार मिश्रा, किसान सलाहकार संजय कुमार झा, अनिल यादव सहित अन्य मौजूद थे।

---------

धान बेचने के लिए 15 तक किसानों का होगा रजिस्ट्रेशन

8बीएन 6

संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में पैक्स एवं व्यापार मंडल में धान बेचने के लिए 15 दिसंबर तक किसानों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसको लेकर क्षेत्र में दो प्रचार वाहनों को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा एवं रजौन पैक्स के अध्यक्ष विभाष चंद्र साह ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रचार वाहन प्रखंड के 18 पंचायतों में घूम- घूम कर लोगों को धान खरीद के लिए जागरूक करेंगे। बीसीओ ने बताया कि टैक्स एवं व्यापार मंडल में धान बेचने के लिए सभी किसान 15 दिसंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। टैक्स एवं व्यापार मंडल में किसान को साधारण धान बेचने पर 1940 रुपये तथा ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपया सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त राशि सीधे किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर जमा कर दिया जाएगा। रैयत किसानों से अधिकतम 250 क्विटल एवं गैर रैयत किसानों से 100 क्विटल धान लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में रजौन व्यापार मंडल के पुरुषोत्तम कुमार सिंह भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.