पत्नी की प्रताड़ना में दरोगा पुत्र को जेल
बांका। पुलिस कानून का राज कायम करने की ड्यूटी करता है पर कई बार वही खुद इसे तोड़ता दिखता है।
बांका। पुलिस कानून का राज कायम करने की ड्यूटी करता है पर कई बार वही खुद इसे तोड़ता दिखता है। ताजा मामला एक दरोगा पुत्र की प्रताड़ना से जुड़ा है। दरोगा पुत्र पुलिस वर्दी का धौंस देकर पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। मामला गोड्डा थाना में पदस्थापित दरोगा कैलाश दास के बेटे का है। कैलाश के बेटे मुकेश पर पत्नी गुड़िया देवी ने मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कुछ दिन पहले महिला थाना में मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार की सुबह पत्नी गुड़िया ने ही आनंदपुर पुलिस की मदद से पति मुकेश को गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तारी के बाद मुकेश को महिला थाना भेज दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शंभूगंज नरौन निवासी कैलाश दास के बेटे मुकेश की शादी भैरोगंज बाबूमहल की गुड़िया देवी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से मुकेश लगातार गुड़िया को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। बीच में मुकेश ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद गुड़िया ने महिला थाना में मामला दर्ज करा दिया। इस बीच मुकेश पुलिस की डर से इधर उधर भागता रहा। शुक्रवार की सुबह उसे आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि आरोपी पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया था। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।