कूड़े की ढ़ेर पर सौभाग्य योजना का प्रचार
बांका। सफाई कर्मियों की हड़ताल पर जाने के बाद शहर कचरे के ढ़ेर पर खड़ा हो गया है।
बांका। सफाई कर्मियों की हड़ताल पर जाने के बाद शहर कचरे के ढ़ेर पर खड़ा हो गया है। सभी चौक चौराहों पर कचरा जमा होने से शहर की सूरत ही बिगड़ गई है। कचरा बड़ी बीमारी होने का भी संकेत देने लगा है। शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास जमा कचरा पहाड़ का रूप लेने लगा है। वहीं कुछ लोगों ने कचरे के ढ़ेर पर ही केन्द्र सरकार की सौभाग्य योजना का होर्डिग खड़ा कर दिया है। जानकारी हो कि पिछले पांच दिनों से शहर की सफाई बंद है। सफाई कर्मी चार माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिससे शहर की सफाई बंद है। हड़ताल पर जाने से पूर्व कर्मियों ने इससे संबंधित ज्ञापन डीएम कुंदन कुमार को सौंप कर समस्या से अवगत करा दिया है। इसके बाद नगर विकास विभाग ने शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर को वित्तीय प्रभार दे दिया है। इधर, नगर परिषद अध्यक्ष रौनक ¨सह ने भी सफाई कर्मी से काम पर लौटने की अपील की है। इससे लग रहा है कि सोमवार से सफाई कर्मी काम पर लौट जाएंगे। उपाध्यक्ष अनिल ¨सह ने बताया कि अभियान चलाकर शहर की सफाई कराई जाएगी।