प्रवासी मजदूरों को सरकार मुहैया करा रही रोजगार
बांका। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को बांका और बेलहर विधानसभा में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।
बांका। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को बांका और बेलहर विधानसभा में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल सहित प्रदेश के कई नेता ऑनलाइन संवाद में शामिल हुए।
राजस्व मंत्री ने सभी को आगामी चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्हें दूसरे प्रदेश रोजगार के लिए नहीं जाना पड़े इस ओर सरकार कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि राज्य में राजग की पुन: सरकार बनेगी। बेलहर विधानसभा की बैठक को पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव ने भी संबोधित किया। दोनों बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार दास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह, सिद्धार्थ कुमार, भाजपा नेता सुभाष साह, पंकज घोष सहित अन्य थे।