24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप, पानी की आपूर्ति बाधित
बांका। प्रखंड में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 09:54 PM (IST)
बांका। प्रखंड में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस कारण चार गांव के लोगों को पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। वहीं बिजली के बिना उसम भरी गर्मी से लोग परेशान है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। शाम होते ही बिजली गुल हो जाने से खासकर बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर अधिक पड़ रहा है। जबकि गांव व कसबों में चलने वाले छोटे-मोटे लघु एवं कुटीर उद्योग धंधे बिजली के बिना ठप है। जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। सूत्रों की मानें तो इन दिनों आयी बाढ़ के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से यह समस्या हुई है। जिसके कारण गुरूवार के शाम से ही पूरी तरह बिजली ठप है। जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय से वाटर सप्लाई नहीं चल पा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें