महारुद्र यज्ञ: उमड़ रही भक्तों की भीड़
बांका। प्रखंड के राता पंचायत स्थित मध्यगिरि नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित महारुद्र यज्ञ में श्रद
बांका। प्रखंड के राता पंचायत स्थित मध्यगिरि नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। उड़ीसा के पंडित सुभाष चंद्र शास्त्री के पौरोहित्य में आयोजित इस यज्ञ में पंडित ओम प्रकाश बाबा, प्रयाग के पंडित अवधेश शास्त्री, अयोध्या के पंडित संजय त्रिवेदी एवं पंडित ऋषिका पाण्डेय, बनारस के पंडित शम्भू नाथ पाण्डेय, पंडित रौशन पाण्डेय एवं पंडित नीरज पाण्डेय सहित 17 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। यजमान के रूप में मणिका देवी व लोकनाथ यादव पति पत्नी हैं। सरयुग यादव ,दिवाकर पाण्डेय,दिनेश यादव, त्रिपुरा नन्द यादव ,पूर्व मुखिया श्रीधर यादव ,परमानन्द यादव , महेन्द्र यादव ,प्रभाषचंद्र यादव , श्यामानन्द यादव सहित अन्य थे। मौके पर कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है।