Move to Jagran APP

दर्जन भर महिला सहित पांच दर्जन वारंटी गिरफ्तार

बांका। वारंटी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस का छापामारी अभियान लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:30 PM (IST)
दर्जन भर महिला सहित पांच दर्जन वारंटी गिरफ्तार
दर्जन भर महिला सहित पांच दर्जन वारंटी गिरफ्तार

बांका। वारंटी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस का छापामारी अभियान लगातार जारी है। पुलिस को इसमें हर दिन बड़ी सफलता भी मिल रही है। शनिवार को भी पुलिस ने पांच दर्जन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिछले सात दिनों के अभियान में अब तक दो सौ से अधिक वारंटी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

loksabha election banner

अमरपुर: थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने छापेमारी पांच महिला समेत 13 वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि भलुआर कापरी टोला निवासी बबलू यादव, मोहन यादव, अमरपुर बाजार निवासी विक्रम पोद्दार, बैजूडीह गांव निवासी रामखेलावन झा, नयाटोला धीमड़ा गांव निवासी मु. पप्पू, बीबी जुमनी, बल्लीकित्ता निवासी अनिल साह, मकद्दुमा निवासी सुलोचना देवी व रवि बांसफोड़, नंदलालपट्टी गांव निवासी गेना देवी, निर्मला देवी तथा बुधनी देवी लंबे दिनों से फरार था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बेलहर: शुक्रवार की रात छापेमारी कर लौढि़या गांव के वारंटी विकास तांती, शंकर तांती, संगीता देवी, बुधनी देवी,अनिकेत कुमार,वीणा देवी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों पर दहेज प्रताड़ना का मामला वर्ष 1998 में दर्ज हुआ था। वारंट जारी होने कारण गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि छापेमारी में एएसआई मृत्युंजय ¨सह व बीएमपी जवान शामिल थे।

रजौन: फरार चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार में चिलकावर गांव के महेंद्र यादव, वसुवारा गांव के उद्दो यादव, नरीपा गांव के विष्णु यादव आदि है। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह, अनि वीरेंद्र कुमार ¨सह, सअनि शिवनारायण पासवान, तपेश्वर प्रसाद ¨सह, अशोक कुमार आदि शामिल थे।

धोरैया: पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी अभियान में बिछुतिया गांव निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बमबारी की घटना के बाद सभी अभियुक्त घर छोड़ फरार था। लेकिन रात्रि में पुलिस द्वारा की गई सघन छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पकड़ा गया है। ¨सगारपुर गांव के मु. साजिद एवं लौगाय निवासी कुलदीप दास को गिरफ्तार कर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जेल भेज दिया।

शंभूगंज: समकालीन अभियान के तहत सघन छापेमारी अभियान में विभिन्न कांड के तीन अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। करसोप गांव के कृष्णदेव ¨सह , रामाकांत ¨सह एवं महेश यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कटोरिया: समकालीन अभियान के तहत बीती रात कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बरगच्छा गांव में छापा मारकर वारंटी अशोक यादव को भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.