पूर्व मुखिया हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार
बांका। थाना क्षेत्र के कसबा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया उपेन्द्र प्रसाद ¨सह हत्याकांड के दो नामजद आरोपित रविश कुमार व पूजा कुमार को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बांका। थाना क्षेत्र के कसबा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया उपेन्द्र प्रसाद ¨सह हत्याकांड के दो नामजद आरोपित रविश कुमार व पूजा कुमार को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। मालूम हो कि 12 फरवरी को जमीन विवाद में मुखिया के साथ भतीजे ने मारपीट की थी। उसके बाद मुखिया को जख्मी अवस्था में पीएचसी लाया गया। जहां से भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहां भी नाजुक हालत देख पटना पीएमसीएच भेज दिया था। पटना में इलाज के दौरान 26 फरवरी को मुखिया ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद मुखिया के पुत्र दिलीप कुमार ¨सह ने मनोज कुमार ¨सह, पवन कुमार ¨सह, आजाद कुमार, पूजा कुमार एवं रवीश कुमार के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ¨सह ने बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।