148 पाउच देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बांका। धनकुंड पुलिस ने 148 पाउच देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 10:04 PM (IST)
बांका। धनकुंड पुलिस ने 148 पाउच देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर सूरज साह भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना के जोगीवीर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने बबुरा नहर पर वाहन जांच में शराब तस्कर सूरज साथ बाइक पर थैले में शराब लेकर झारखंड से आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस की गाड़ी को देखा। वह बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा है। शराब मिलने पर नए शराब उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें