अक्षय नवमी पर हुई आंवला पेड़ की पूजा
बांका। अक्षय नवमी पर शनिवार को जिला के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही।
बांका। अक्षय नवमी पर शनिवार को जिला के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा अर्चना अपनी मनोकामना पूरी करने का संकल्प लिया। शहर के शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, भयहरण स्थान, तारा मंदिर में इस लेकर सुबह से ही भीड़ भाड़ दिखी।
बौंसी : मंदार मधुसूदन मंदिर में संतान एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। अक्षय नवमी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति भावना के साथ किया। मधुसूदन मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के झपनियां, बाघमारी, खड़हरा, पंजवारा, सबलपुर, ब्रम्हपुर, कुड़रो, नीमा, नगरी, बहिचा, सरौचा, खरौनी, गोलहट्टी सहित झारखंड राज्य के मोतिया, डुमरिया, माधुरी, डाड़ै, पसैय आदि स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालु महिला पहुंची थी। जहां पंडा टोली निवासी राजीव ठाकुर की पत्नी मुन्नी झा ने आंवला पेड़ में सूत्र बांधकर पूजा-अर्चना की। वहीं गांधी चौक समीप के जगदीश ड्रोलिया एवं उसके परिवार वालों ने मंदिर प्रांगण में अक्षय नवमी का ब्राह्मणों को भोजन कराया। मंदिर भोजनालय गृह में सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद का प्रबंध किया गया। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना का महत्व काफी रहता है। श्रद्धालु महिलाओं ने रंगीन कुमकुम वस्त्र में कुष्मांडा फल, जनेउ, ¨सदूर के साथ अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए दान किया। पंडित अवधेश ठाकुर आदि पुरोहितों ने इसकी पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में लक्ष्मण झा, पटल झा, प्रेम शंकर झा, जटाशंकर झा आदि थे।
पंजवारा: अक्षय नवमी का त्योहार पंजवारा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्थानुसार आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना कर भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। पुराना बाजार पंजवारा के पाकड़ गाछ स्थित आंवला वृक्ष के नीचे इस मौके पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सौ की संख्या में लोगों ने एक साथ सात्विक भोज का आनंद लिया। स्थानीय प्रवीण षर्मा, अजय भगत, मिट्ठू भगत, सोनू साह, नीरज पाठक, महेश शर्मा आदि इसको लेकर सक्रिय थे।