महाआरती में जय काली, जय-जय काली से गूंजा तारा मंदिर
बांका। जय काली, जय-जय काली से गुरुवार को शहर का तारा मंदिर गुंजयमान हो उठा।
बांका। जय काली, जय-जय काली से गुरुवार को शहर का तारा मंदिर गुंजयमान हो उठा। संध्या महाआरती में हजारों लोग इसके गवाह बने। मौके पर पूरे तारा मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस महाआरती में शहर के सभी जगहों से श्रद्धालु पहुंचते थे। आचार्य ओम प्रकाश महाराज के द्वारा आरती की गई। मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्ति से भर गया। एक बाद एक भक्ति भरे मंत्र के उच्चारण से पूरा माहौल देखते ही बन रहा था। ढोल और नगाड़े की थाप पर सभी श्रद्धालु झूम रहे थे। काली पूजा समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध यादव ने कहा कि इस महाआरती का आयोजन प्रत्येक साल दीपावली के दूसरे दिन किया जाता है। जिसमें स्थानीय युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। मौके पर तानू पांडेय, राजा पांडेय, अभिषेक सिन्हा, बंटी सहित अन्य शामिल थे।