Move to Jagran APP

मन की बात में पीएम ने जैविक खाद उपयोग पर दिया बल

बांका। भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी एवं ललित गिरीश्वर मध्य विद्यालय के बूथ में प्रधान मंत्री की मन की बात सुनी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 10:05 PM (IST)
मन की बात में पीएम ने जैविक खाद उपयोग पर दिया बल
मन की बात में पीएम ने जैविक खाद उपयोग पर दिया बल

बांका। भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार को शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी एवं ललित गिरीश्वर मध्य विद्यालय के बूथ में प्रधान मंत्री की मन की बात सुनी गई। प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से आम लोगों का ध्यान विज्ञान और टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लाभ लेने की बात कहीं। प्रधानमंत्री ने मन की बात में पशुपालन पर जोर दिया। दूध से आत्मनिर्भर होने पर बल दिया। उन्होंने गोबर और मल मूत्र का जैविक खाद का उपयोग में लाने पर बल दिया। प्रधान मंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए आठ मार्च को महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया। मौके पर पार्टी के नेता केदार ¨सह, अजय दास, मनमोहन दास, अजय बाबा, सुनील चटर्जी, संजय झा, राकेश ¨सह, मो जमील, दिनेश चंद्र झा, गुड्डू दास आदि लोग शामिल थे।

loksabha election banner

दूसरी ओर बेलहर विधान सभा के दक्षिण कोझी में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव के नेतृत्व में बूथ संख्या 186 पर पीएम की मन की बात को सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के पूर्व बूथ समिति सदस्य के साथ बैठक की। जिसमें गांव में ही एक स्वच्छ कमेटी बनाकर गांव को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य की सलाह दी। भाजपा नेता ने पीएम की मन की बात महीने की अंतिम रविवार को सुनने की सलाह दिया। साथ ही नव इंडिया के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर पार्टी नेता रौशन पासवान, अनंत राम यादव, साउ यादव, मैनेजर दास, सुरेश दास, भूदेव दास, प्रदीप दास, भंगी यादव, नरेश यादव, जनधारी यादव, राजेन्द्र यादव, वकील दास, मंटू दास आदि ग्रामीण मौजूद थे।

-----

योजनाओं को घर तक पहुंचाने पर बल

शंभूगंज ( बांका ) : गुलनी पंचायत के बूथ संख्या 86 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रधानमंत्री की मन की बातें सुनी। उसके बाद भाजयूमो प्रखंड अध्यक्ष सह शक्ति केन्द्र प्रभारी सोनू कुमार ¨सह ने केन्द्र की उज्वला , सुकन्या योजना , कौशल विकास सहित अन्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया। मौके पर मुरारी ¨सह , दिव्यांशु कुमार , मुकेश शर्मा , अशोक प्रसाद ¨सह , विकाश कुमार ¨सह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.