Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज बांका छोड़ेंगे एसपी चंदन, उदास हुआ मन

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 19 Dec 2018 09:30 PM (IST)

    बांका। एसपी चंदन कुमार कुशवाहा का तबादला पटना होमगार्ड कमांडेंट पद पर हुआ है। इस क्रम में बुधवार की संध्या पुलिस परिवार ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

    आज बांका छोड़ेंगे एसपी चंदन, उदास हुआ मन

    बांका। एसपी चंदन कुमार कुशवाहा का तबादला पटना होमगार्ड कमांडेंट पद पर हुआ है। इस क्रम में बुधवार की संध्या पुलिस परिवार ने उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। इस क्रम में एसपी का मन उदास हो गया। वे गुरुवार को बांका से पटना योगदान देने के लिए जाएंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन जेएसआई शुभकांत चौधरी ने किया। मौके पर डीएम कुंदन कुमार सहित कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने अपने संबोधन में एसपी के कार्यकाल की चर्चा की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि 16 माह के बांका कार्यकाल में एसपी के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। जहां भी रहेंगे, बांका को कभी भूला नहीं पाएंगे। एसपी ने अपने संबोधन में बताया कि वो बांका से कई बातों को अपने दिल में समेटे जा रहे है। यहां के पुलिस पदाधिकारी काफी सहयोगात्मक रवैया रखते हैं। आशा है, आने वाली एसपी के साथ भी वो हमेशा इसी तरह का सहयोग रखेंगे। मौके पर सीजेएम शत्रुध्न ¨सह, एसडीजेएम बजरंग कुमार, एएसपी अभियान ओम प्रकाश ¨सह, एडीएम डॉ. संजय कुमार, चिकित्सक धर्मवीर भारती, एसडीपीओ एसके दास, मुख्यालय डीएसपी, बेलहर डीएसपी, टाउन थानाध्यक्ष महबूब आलम खान, शंभूगंज थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, राकेश गुप्ता, श्रीकांत चौहान, रंधीर कुमार ¨सह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------------------------

    कॉलेज में हुआ सम्मान :

    कटोरिया रोड स्थित टीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एसपी चंदन कुमार कुशवाहा को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता टीएस कॉलेज के प्राचार्य अंगद कुशवाहा ने करते हुए कहा कि बांका एसपी चंदन कुमार कुशवाहा को कभी भूला नहीं जा सकता है। एसपी के 16 माह के कार्यकाल में कई उपलब्धि जिला को नसीब हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बांका के लोगों का भरपूर सहयोग उन्हें मिला। इस दौरान जिले में कई मोस्ट वांटेड की गिरफ्तारी की गई। जिससे जिले में अपराध का ग्राफ नीचे गिरा। जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह ने कहा कि काम की वजह से जिले का नाम रोशन किया। मौके पर एसपी को मंदार का मेमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। मुखिया राजीव रंजन, उदय ¨सह, क्रांति कुशवाहा, पूर्व प्रमुख भानु प्रताप महतो, पारितोष पारस, अवध किशोर ¨सह, राजीव बगवै, संजय ¨सह, मुनीलाल कुशवाहा, प्रो. पालन मांझी, गौतम कामती, कैलाश कामती, रामबिहारी मंडल, महेश मंडल, गुड्डू कुमार, अभिमन्यु व मनोज कुमार उपस्थित थे।