भारी वाहनों की लंबी कतार से जनजीवन प्रभावित
बांका। शनिवार की मध्यरात्रि से ही नोइंट्री के चक्कर में भारी वाहनों की लंबी कतार पुनसिया से लेकर ढाका मोड़ तक लगी हुई है।
बांका। शनिवार की मध्यरात्रि से ही नोइंट्री के चक्कर में भारी वाहनों की लंबी कतार पुनसिया से लेकर ढाका मोड़ तक लगी हुई है। महाजाम का रूप इतना विकराल ले लिया है कि बाइक कौन पूछे पैदल जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। खासतौर पर रजौन, पुनसिया, राजावर मोड़, कटियामा,मधाय, संझा, तेरमाइल, टेकनी, रायपुरा शराब फैक्ट्री तक भारी वाहनों के बीच छोटी वाहन, यात्री वाहन और कांवरिया जगह-जगह जाम में फंसे हुए हैं। महाजाम में फंसे भारी वाहन चालक खलासी आदि भारी वाहन पर लदी सामान के ऊपर ही स्टोव के सहारे भोजन बना रहे थे। भारी वाहन चालकों ने बताया कि कोलकाता से नेपाल लोहे का सामग्री लेकर जाना था। मुहर्रम पर्व को लेकर नो एंट्री लगा दिया गया था। जाम का कारण बताया जा रहा है नो एंट्री शनिवार की रात्रि करीब एक बजे खोला गया था। जिस कारण भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। रविवार को रजौन का हाट का दिन रहने को लेकर आमजनों को काफी मुसीबतों से जूझना पड़ा। महाजाम को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी परेशान दिखे। एंबुलेंस, शव वाहन अपना रूट बदलकर जा रहे हैं। इधर, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह ने बताया कि देर रात से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है।