Move to Jagran APP

अधिकतर छठ घाटों पर पानी की समस्या

बांका। छठ पूजा नजदीक है। इसके बाद भी प्रशासनिक तैयारियां नदारद है। शहरी क्षेत्र में भले ही कुछ स्थानों पर सफाई शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 09:22 PM (IST)
अधिकतर छठ घाटों पर पानी की समस्या
अधिकतर छठ घाटों पर पानी की समस्या

बांका। छठ पूजा नजदीक है। इसके बाद भी प्रशासनिक तैयारियां नदारद है। शहरी क्षेत्र में भले ही कुछ स्थानों पर सफाई शुरू हो गया है। लेकिन प्रखंडों में स्थिति जस की तस है।

loksabha election banner

शंभूगंज: गुरुवार को युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सोनडीहा गांव के तालाब में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं के अलावा बच्चों ने भी हाथों में कुदाल थाम घाटों की सफाई की। गंगटी नदी सूख जाने के कारण बाजारवासियों को छठ की ¨चता सताने लगी है। इसके बाद भी लोग सूखे नदियों में लोग सीमांकन कर घाटों की सफाई कर रहे हैं। सीओ परमजीत सिरमौर, थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि गंगटी नदी में बो¨रग से पानी देने की तैयारी चल रही है।

चांदन: चांदन का मुख्य घाट कलुआ पर सीढ़ी बनाने का काम वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। वैसे सभी घाटों पर पानी की विकट समस्या है। कलुआ घाट पर पानी की व्यवस्था वेलफेयर सोसायटी द्वारा जेसीबी लगाकर किया जाएगा। नावाडीह, रामपुर ,गो¨वदपुर, जुगड़ी, गोड़ियारी, बेहगा सहित कई घाटों पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि प्रशासन द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.