मुहर्रम: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
बांका। मुहर्रम को लेकर विभिन्न थाने में शांति समिति की बैठक हुई।
बांका। मुहर्रम को लेकर विभिन्न थाने में शांति समिति की बैठक हुई। शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।
पंजवारा: पंजवारा में सीओ शरत मंडल व थानाध्यक्ष विमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सीआइडी के रामदेव मिश्रा सहित अन्य थे। उपस्थित लोगों ने ताजिया जुलूस से लेकर उसके पहलाम तक के कार्यक्रम की रुपरेखा व रुट चार्ट तैयार किया। जुलूस व पहलाम के लिए आयोजक को दो दिनों के अंदर लाइसेंस के लिए थाना में आवेदन देने का निर्देश दिया गया। मौके पर पंजवारा मुखिया भोला पासवान, पंसस शेखर ¨सह, पूर्व प्रमुख अनिल ¨सह, दुर्गा पूजा समिति के सचिव राजकिशोर ¨सह, मु. गौहर अंसारी, मोबिन अंसारी, शमशीर अंसारी, कुंदन ¨सह, रामजी भगत, बाल्मीकि भगत, अनिल दास, अमरकांत जायसवाल, अजीत कुमार ¨सह सहित अन्य थे।
रजौन: थाना परिसर में बीडीओ उपेंद्र दास एवं थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ¨सह के संयुक्त नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मो. क्यूम, मो. जलाल, मो. शेराज, मो. मुज्जफर, मो. बेचन अंसारी, पूर्व सरंपच प्रदीप कुमार ¨सह, आनंदी ¨सह, कैलाश ¨सह आदि उपस्थित थे।
कटोरिया: प्रमुख प्रमोद मंडल, अंचलाधिकारी विमल कुमार घोष, बीडीओ ब्रजेश कमार दीपक की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकालने पर बल दिया। पुलिस ने कहा कि जुलूस एवं पहलाम के लिए लाइसेंस जरूरी है। मौके पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ,अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार ,उमा प्रकाश ¨सह ,श्याम यादव, मौलाना असगर अंसारी, नसीमुद्दीन, आजाद अंसारी, मुहम्मद शेरउद्दीन, मिट्ठू मियां आदि थे।
बाराहाट: थानाध्यक्ष अनिल कुमार, बीडीओ शशिभूषण साहू, सीओ शरद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। अफवाह से बचने की अपील की। जमीरऊदीन जुम्मन अंसारी, खडहारा मुखिया काशीनाथ चौधरी, मुखिया अमरकांत पंडित ,लूसी देवी ,रूपेश कुमार, राजाराम यादव, रामदेव मिश्रा,मु रहीस, निजाम दुर्रानी, मु दाउद, मु लुकमान, मुख्तार अंसारी, सुलोचना देवी सहित अन्य थे।
खेसर: सीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष प्रमोद साह ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने जुलूस में डीजे पर रोक की जानकारी दी। बैठक के दौरान मुहम्मद मुस्तफा ने कर्बला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते में जमा पानी से निपटने के लिए राता पंचायत के मुखिया पति संजीव मंडल से पीसीसी सड़क निर्माण करने की अपील की ।मौके पर शरद शर्मा, रघुनन्दन शास्त्री ,गोपाल ¨सह ,मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन साह ,मोहम्मद मकसूद, प्रदीप चौधरी, पंकज पासवान आदि गणमान्य उपस्थित थे।
बौंसी: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। वहीं बासुकीनाथ धाम डाक बम कांवरिया सेवा समिति के सदस्यों को अच्छे कार्यों को लेकर सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मुहर्रम के अखाड़े का सफल संचालन पर लाइसेंसधारी को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र अधिकारी वकील यादव, इंस्पेक्टर एनएस चौहान, सीओ गोपीनाथ मंडल मुख्य रूप से थे। व्यवसायिक संघ अध्यक्ष राजीव कुमार ¨सह, उप प्रमुख रामकिशोर घोष, निप्पू पांडे सहित उमेश यादव, पुरुषोत्तम ठाकुर, मो. नईम खान, अवधेश पाल ¨सह, भोला ¨सह, विक्की मिश्रा, श्रीकांत चौधरी, प्रदीप घोष, सुजीत कुमार झा, ललन यादव, ¨पटू यादव, मो. अफरोज, शेख मिकाइल आदि थे।