Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अनंत को भाजपा नेताओं ने किया याद

बांका। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बांका जिले से खास लगाव रहा है। वे लंबे समय तक बिहार भाजपा के प्रभारी रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:18 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अनंत को भाजपा नेताओं ने किया याद
केंद्रीय मंत्री अनंत को भाजपा नेताओं ने किया याद

बांका। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बांका जिले से खास लगाव रहा है। वे लंबे समय तक बिहार भाजपा के प्रभारी रहे थे। जिससे अक्सर ही उनका बांका आना-जाना लगा रहता था। उनके प्रभारी रहते यहां भाजपा संगठन को काफी मजबूती मिली थी। सूबे के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने उनके असामयिक निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित शोक सभा में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भाजपा को अपूर्णिय क्षति हुई है। संगठन के प्रति उनकी कुशलता एवं उनकी क्षमता अतुलनीय है। जिलाध्यक्ष विकास ¨सह ने कहा कि पिछली बार जब वे बांका आए थे तो उनके साथ बिताए पल उनके एवं भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए अविस्मरणीय है। उनकी कमी हमेशा संगठन महसूस करती रहेगी। अल्पायु में हुई मौत से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह मर्माहत है। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पार्टी नेता केदार ¨सह, अजय दास, महेश गुप्ता, मनोज यादव, रामानंद चौधरी, दिगंबर यादव, राजीव लोचन मिश्रा, रौशन पासवान, राजेंद्र झा, सुबोध झा, विकास यादव, गौरी शंकर ¨सह, मुकेश सिन्हा, ¨वदेश्वरी गुप्ता आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.