बांका में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की गोली लगने से मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी; घर छोड़कर भागे ससुराल वाले
बांका के रजौन थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति समेत ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पुलिस सहित ग्रामीणों की भीड (सौ. जागरण)े
HighLights
बांका में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत।
घटना के बाद पति सहित ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार।
पुलिस और एफएसएल टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
संवाद सूत्र, बांका। रजौन थाना क्षेत्र की मझगांय डरपा पंचायत अंतर्गत कैथा गांव में मंगलवार की दोपहर गोली लगने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजीत मंडल की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (19) के रूप में हुई है। छह महीने पहले ही लक्ष्मी की शादी रंजीत के साथ हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा और थानाध्यक्ष अभय शंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
इधर, घटना के बाद मृतका का पति रंजीत मंडल, ससुर सीताराम मंडल समेत ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। गांव में चर्चा है कि घर में हथियार साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में लक्ष्मी आ गई। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में चली और नवविवाहिता को कैसे लगी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास
घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल नवविवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा की गोली कैसे चली।
यह भी पढ़ें- बांका के पंजवारा में धू-धू कर जली बस, 40 लोगों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान खाक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।