विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खुशबू, आप बिहार के स्कूलों को बदल दीजिए'; शिक्षा मंत्री ने कहा- हर जिले का करें दौरा, मिला ₹30 हजार का चेक

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:05 AM (IST)

National Teacher Awardee Khushbu Kumari: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित खुशबू कुमारी अब बिहार के सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता ...और पढ़ें

National Teacher Awardee Khushbu Kumari: दिल्ली से लौटने पर पटना में शिक्षिका खुशबू का सम्मान, श‍िक्षा मंत्री म‍िथ‍िलेश त‍िवारी ने कहा- आपसे बहुत उम्‍मीद है।

National Teacher Awardee Khushbu Kumari: दिल्ली से लौटने पर पटना में शिक्षिका खुशबू का सम्मान, श‍िक्षा मंत्री म‍िथ‍िलेश त‍िवारी ने कहा- आपसे बहुत उम्‍मीद है।

HighLights

  1. खुशबू कुमारी बिहार के सरकारी स्कूलों में सुधार लाएंगी।

  2. शिक्षा विभाग ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

  3. शिक्षकों को नवाचार और बेहतर शिक्षण का प्रशिक्षण देंगी।

जागरण संवाददाता, बांका। National Teacher Awardee Khushbu Kumari:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' प्राप्त कर राष्ट्रीय पटल पर बिहार का परचम लहराने वाली शिक्षिका खुशबू कुमारी अब पूरे राज्य के सरकारी विद्यालयों की सूरत और सीरत बदलने में मददगार बनेंगी। शिक्षा विभाग ने राज्यभर के विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने और शिक्षकों को नवाचार के प्रति प्रेरित करने के लिए उन्हें एक विशेष और महत्वपूर्ण टास्क सौंपने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण कर दिल्ली से लौटने के बाद खुशबू कुमारी मंगलवार को पटना स्थित विकास भवन (शिक्षा विभाग मुख्यालय) पहुंचीं। वहां शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और शिक्षा सचिव राजीव रौशन सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विभाग की ओर से खुशबू को अंगवस्त्र (शॉल) और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उन्हें सरकार की ओर से 30 हजार रुपये का चेक, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) तथा 'वंदे मातरम' पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की।

सरकारी स्कूलों के कायाकल्प पर अधिकारियों संग गहन मंथन

सम्मान समारोह के उपरांत शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और राज्य स्तरीय शिक्षा अधिकारियों ने खुशबू कुमारी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस लंबी मंत्रणा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बांका के बिदायडीह स्कूल में किए गए उनके अभिनव प्रयोगों, बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की तकनीकों और समुदाय को जोड़ने के तौर-तरीकों की विस्तार से जानकारी ली।

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाकर दिल्ली से लौटीं बांका की खुशबू कुमारी का पटना के विकास भवन में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने शॉल, मोमेंटो, 'वंदे मातरम' पुस्तक और 30 हजार का चेक देकर किया सम्मानित

  • बिहार के सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और दशा सुधारने के लिए खुशबू को सौंपी जाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

  • शिक्षकों का हौसला बढ़ाने विभिन्न स्कूलों का दौरा करेंगी खुशबू; शिक्षा मंत्री बोले— 'आपने देश में बढ़ाया बिहार का मान'

बैठक में इस बात पर गंभीर विमर्श हुआ कि कैसे प्राथमिक स्तर पर बुनियादी शिक्षा के ढांचे को मजबूत किया जाए और सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने कहा कि पूरे बिहार के विद्यालयों की शैक्षणिक दशा को सुधारने के लिए खुशबू के जमीनी अनुभवों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाएगा।

स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों में भरेंगी नया उत्साह: शिक्षा मंत्री

योजना के मुताबिक, आवश्यकता पड़ने पर खुशबू कुमारी को राज्य के विभिन्न जिलों और विद्यालयों में भेजा जाएगा, ताकि वे वहां के शिक्षकों से सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ा सकें और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दे सकें।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उनकी सराहना करते हुए कहा, "आपने अपने समर्पण और लीक से हटकर किए गए प्रयासों से पूरे देश में बिहार की शिक्षा व्यवस्था का मान बढ़ाया है। आप जैसे कर्मठ और ऊर्जावान युवा शिक्षकों की बदौलत ही बिहार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकता है। राज्य के विद्यालयों में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों की पहचान करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और कमजोर स्कूलों को मुख्यधारा में लाने के अभियान में आपका सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें- मजदूरों के बच्चे टाई-जूते पहनकर पहुंचे स्कूल, गले मिले रहमान व कन्हैया! ब‍िहार की खुशबू ने राष्ट्रपति को क‍िया प्रभाव‍ित