Move to Jagran APP

मुहर्रम तजिया का पहलाम आज, प्रशासन चौकस

बांका। इमाम हुसैन की शहादत और इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने की दसवीं पर शुक्रवार को जिला भर में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:56 PM (IST)
मुहर्रम तजिया का पहलाम आज, प्रशासन चौकस
मुहर्रम तजिया का पहलाम आज, प्रशासन चौकस

बांका। इमाम हुसैन की शहादत और इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने की दसवीं पर शुक्रवार को जिला भर में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। कर्बला की भूमि पर इसका पहलाम कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाएगा। अखाड़ा की तैयारी हर मुस्लिम आबादी बहुल मुहल्ले में हो रही है। तासा और ढाक का शोर बस्ती बस्ती में कुछ दिन पहले से गूंज रहा है। प्रशासनिक स्तर से इस बार सभी ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है। जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से होकर करबला पहुंचेगी। शहर के मल्लिकटोला में इसकी तैयारी चल रही है। शहर में आसपास गांवों के एक दर्जन से अधिक जुलूस का पहलाम चांदन नदी किनारे अलीगंज में होगी। अधिकांश इस्लाम धर्मावलंबी इस दिन रोजा भी रखेंगे। आयोजन को लेकर जिला भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जगह जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

loksabha election banner

बौंसी : सिकंदरपुर शेखटोला और बंसीपुर में मुहर्रम की नौंवी पर बड़ी चौकी का अखाड़ा निकाला गया। सिकंदरपुर शेख टोला अखाड़ा के खलीफा मो. मिकाईल की अगुवाई में पाड़ेजान से करतब दिखाते हुए निशान के साथ श्यामबाजार पहुंचे। पूर्व प्रमुख मीना देवी के घर के सामने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जम कर अखाड़ाबाजी की। मो. मोसीम ने कहा कि दसवीं को अखाड़ा के साथ पहलाम किया जाएगा। बंसीपुर अखाड़ा बौंसी थाना परिसर में खलीफा मुर्शिद अंसारी की अगुवाई में पारंपरिक हथियार के साथ करतब दिखाया। दलिया मुस्लिम टोला, गज्जर, डहुआ, काजीकैरी, हेचला, बेनामोहनपुर, भुड़कुड़िया, सरैया, खोरीमोह आदि में भी पहलाम की तैयारी पूरी है।

अमरपुर : मुहर्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया क्षेत्र में 44 जगहों पर मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। इसके लिए सभी जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

कटोरिया : गुरुवार को नवमीं पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खाली चौकी निकाला। लोग ताजिया को सजाने में व्यस्त हैं। इमामबाड़ा जगमग कर रहा है। नौजवान मुहर्रम प्रदर्शन के अभ्यास में जुटे हैं। वे लाठी, भाला, फरसा आदि चल रहे हैं। सूईया, आनंदपुर ओपी, घोरमारा, कठौन, पड़मान आदि में ताजिया निर्माण चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.