बांका में नाबालिग को अगवा कर 12 घंटे तक जंगल में किया दुष्कर्म, फिर जबरन भर दी मांग
बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। र
-1778012239091_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग युवती के साथ 12 घंटे तक जंगल में रखकर बलात्कार करने और फिर जबरन मांग में सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को भी संरक्षण में ले लिया है।
पीड़िता की मां के लिखित शिकायत पर थाना में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना रविवार की है। पीड़िता का भी मंगलवार को बांका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। अब मेडिकल जांच की तैयारी में पुलिस लगी हुई है। पीड़िता और आरोपित दोनों एक ही गांव का है।
12 घंटे तक जंगल में रखकर दुष्कर्म किया
सूचक के अनुसार पीड़िता पुत्री रविवार की सुबह शौच के लिए बाहर निकली तभी आरोपित ने पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर नींद खुली और बाहर निकली तो देखा कि आरोपित पुत्री के मुंह में कपड़ा बांधकर और उठाकर ले जा रहा था। पहले विरोध किया फिर स्वजनों को बुलाने घर तरफ आई।
इतने में ही आरोपित मेरी पुत्री को उठाकर जंगल तरफ ले गया और 12 घंटे तक जंगल में रखकर दुष्कर्म किया है। फिर जबरन मांग में सिंदूर डाल दिया। किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित को संरक्षण में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।