बांका में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में डाला सिंदूर; 6 पर FIR
बांका के रजौन में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर जबरन मांग में सिंदूर डाला गया।

रजौन थाना। (जागरण)
HighLights
स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना।
छह युवकों ने जबरन छात्रा की मांग में सिंदूर डाला।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ रविवार को छेड़खानी और जबरन मांग में सिंदूर डालने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर स्वजन को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने थाना पहुंचकर छह नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
बताया गया कि छात्रा स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। गांव से पहले रास्ते में करीब छह नाबालिगों ने उसकी साइकिल रोक ली।
आरोप है कि नाबालिगों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान एक नाबालिग ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।
घर पहुंचने पर छात्रा ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन उसे लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि आरोपितों को पुलिस संरक्षण लेने में जुटी हुई है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापामारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस में महिला को थप्पड़ मारने वाला बेडरोल कर्मी गिरफ्तार, उत्तराखंड से छपरा GRP ने पकड़ा
