Move to Jagran APP

चांदन से पापहरणी तक के छठ घाट पर पहुंचे मंत्री

बांका। भूमि सुधार राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने शुक्रवार को बाराहाट दुर्गा पोखरा छठ घाट का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:43 PM (IST)
चांदन से पापहरणी तक के छठ घाट पर पहुंचे मंत्री
चांदन से पापहरणी तक के छठ घाट पर पहुंचे मंत्री

बांका। भूमि सुधार राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने शुक्रवार को बाराहाट दुर्गा पोखरा छठ घाट का निरीक्षण किया। मंत्री तालाब में फैली गंदगी से प्रदूषित पानी एवं उसकी दुर्दशा देखकर हैरान हुए। उन्होंने कहा कि तालाब की स्थिति बदतर बनी हुई है। उन्होंने बीडीओ, सीओ, पीओ को जल्द से जल्द तालाब को संरक्षित करने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण में मंत्री ने पाया कि दुर्गा पोखर के प्रदूषित हो चुके पानी में आस्था की डुबकी लगाने लायक भी नहीं है। छठ घाट एवं तालाब की साफ सफाई का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। इसके पूर्व मंत्री ने मंदार पहुंच कर पापहरणी तालाब छठ घाट का जायजा लिया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मौके पर उनके साथ एसपी चंदन कुशवाहा, एसडीपीओ एसके दास सहित कई अधिकारी साथ थे। पापहरणी में होने वाले छठ को लेकर गोताखोर, एनडीआरएफ, बेरिके¨डग आदि करने का आदेश दिया। सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियां की जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मान¨सह, ललित ¨सह, सुभाष साह, राजीव लोचन मिश्रा, सुनील चौधरी, सुबोध साह आदि साथ थे। इसके पूर्व मंत्री ने बांका में चांदन और ओढ़नी नदी के घाटों पर पहुंच छठ की तैयारी को देखा। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि यह आस्था का त्योहार है। इसमें साफ सफाई का पुख्ता व्यवस्था हो जाए। सभी अधिकारी इसको लेकर सक्रियता दिखाएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.