बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद होगा झंडोत्तोलन
बांका। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें समारोह को सफल बनाने पर बल दिया।
बांका। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें समारोह को सफल बनाने पर बल दिया। मुख्य समारोह आएमके उच्च विद्यालय में होगा। इसमें बापू की प्रतिमा पर डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा के द्वारा माल्यर्पण किया जाएगा। सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ढाकामोड़ स्थित शहीद सतीश चन्द्र झा की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें साफ सफाई सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के द्वारा की जाएगी। 24 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास के समय भी राष्ट्रगान का आयोजन मुख्य समारोह स्थल पर होगा। सुबह में विद्यार्थीयों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मुख्य समारोह स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, जिला शिक्षा विभाग, जिला कृषि विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग इत्यादि विभागों के द्वारा झांकी निकाली जाएगी। बेहतरीन झांकी के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कन्हैया लाल प्रसाद श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता डॉ. संजय कुमार, एसडीओ मनोज चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी अर¨वद मंडल सहित अन्य थे।