समाज को टूटने नहीं देंगे: रालोसपा
बांका। बेलहर प्रखंड के कुशाहा पंचायत भवन में रालोसपा अरुण गुट की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष मुनीलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुशवाहा के एकजुटता पर बल दिया।
बांका। बेलहर प्रखंड के कुशाहा पंचायत भवन में रालोसपा अरुण गुट की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष मुनीलाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुशवाहा के एकजुटता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को गांव स्तर पर कुशवाहा समाज को एकजुट कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांका में कुछ लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पार्टी में रहकर भी इस तरह का गलत सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी का बयानबाजी से साफ दिख रहा है, कि उनका मनसा समाज को तोड़ने का है। वहीं, पूर्व पुलिस पदाधिकारी सह भाजपा नेता श्रीधर मंडल ने उनके ब़यान को बदलकर लव-कुश एकता बताकर कुशवाहा समाज को भ्रमित करने का काम किया है। मौके पर प्रधान सचिव कृष्णा नंद पांडे, रंजन कुमार यादव, सीमा देवी, अवधेश प्रसाद ¨सह, मिथलेश कुमार ¨सह, कैलाश मंडल, विपीन कुमार मंडल, विनय मंडल, प्रसादी महतो, सुरेश गोस्वामी, डब्लू मंडल, श्रीधर पंजियारा आदि मौजूद थे।